Business News

तोशिबा ने अगली पीढ़ी के 15,000 आरपीएम एंटरप्राइज प्रदर्शन वाले 2.5 ईंच के एचडीडी की नई श्रृंखला पेश की

Business Wire India
तोशिबा कॉरपोरेशन (Toshiba Corporation - टोक्यो :6502) की स्टोरेज एंड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज सोल्यूशंस कंपनी ने आज एएल 14एसएक्स सीरिज पेश करने का एलान किया। यह मिशन क्रिटिकल सर्वर और स्टोरेज एपलीकेशन के लिए एंटरप्राइज प्रदर्शन वाले हार्ड डिस्क ड्राइव (एचडीडी) की इसकी श्रृंखला में नया है। नमूने का शिपमेंट आज शुरू हो जाएगा।

यह स्मार्ट समाचार विज्ञप्ति मल्टी मीडिया में है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170612006355/en/ 

Toshiba:
Toshiba: "AL14SX Series," new additions to its line-up of enterprise performance hard disk drives (HDD) for mission critical server and storage applications. (Photo: Business Wire)

तोशिबा : "एएल14एसएक्स सीरिज", मिशन क्रिटिकल सर्वर और स्टोरेज एपलीकेशन के लिए एंटरप्राइज प्रदर्शन वाले हार्ड डिस्क ड्राइव (एचडीडी) की श्रृंखला में नया शामिल किया गया है। (फोटो: बिजनेस वायर) 
 
15,000 आरपीएम, 2.5 ईंच[1] के ड्राइव, एएल14एसएक्स सीरिज में 12 जीबिट्स[2] एसएएस इंटरफेस में उपलब्ध मॉडल हैं - 4के नेटिव (4केएन) मॉडल और 512 इमुलेशन (512ई) मॉडल जिसमें उन्नत फॉर्मैट सेक्टर टेक्नालॉजी हैं और 512 नेटिव (512एन) मॉल जो लीगेसी एपलीकेशन और हाइपर वाइजर एनवायरमेंट के लिए ऑप्टिमाइज्ड बनाया गया है। एएल14एसएक्स सीरिज ग्राहक के डायवर्स एपलीकेशंस के लिए एक उपयुक्त पसंद मुहैया कराता हैI

एएल14एसएक्स सीरिज 300जीबी, 600जीबी और 900जीबी क्षमताओं में उपलब्ध है।. 900जीबी [3] मॉडल अधिकत्तम क्षमता में 50% वृद्धि की पेशकश करता है। और पूर्ववर्ती एएल13एसएक्स सीरिज में 600 जीबी से क्षमता बढ़ाता है। 4केएन और 512ई मॉडल भी ससटेन्ड डाटा रेट में लगभग 19 प्रतिशत वृद्धि मुहैया कराएगा और इसे 290 एमआईबी/एस [4], तथा बिजली की कार्यकुशलता में लगभग 28.7%  (डब्ल्यू/जीबी)  à¤¸à¥à¤§à¤¾à¤° होगा। क्षमता, गति और बिजली की बचत में इस तरह के सुधार से स्वामित्व की कुल लागत (टीसीओ) कम करने में सहायता मिलती है।

ग्राहक उन मॉडल्स का भी चुनाव कर सकते हैं जो सैनिटाइज इंस्टैंट इरेज (एसआईई) को सपोर्ट करते हैं। इससे डिस्क पर रिकॉर्डेड डाटा को तेजी से अवैध किया जा सकता है। इससे कार्यकुशल निपटान और दुबारा उपयोग संभव होता है।

[1] "2.5-inch" का मतलब है एचडीडी का फॉर्म फैक्टर। इससे ड्राइव के भौतिक आकार का पता नहीं चलता है।
[2] पढ़ने और लिखने की स्पीड होस्ट उपकरण के अनुसार कम ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा पढ़ने और लिखने की गति और फाइल साइज के कारण भी अलग हो सकती है।
[3] क्षमता की परिभाषा : तोशिबा एक मेगाबाइट (एमबी) के रूप में 1,000,000 बाइट, एक गीगाबाइट (जीबी) के रूप में 1,000,000,000 बाइट और एक टेराबाइट (टीबी) के रूप में 1,000,000,000,000 बाइट को पारिभाषित करता है। हालांकि कंप्यूटर ऑपरेटिंग स्टोरेज क्षमता की रिपोर्ट करने के लिए 2 के पावर का उपयोग करते हैं। एक जीबी की परिभाषा के लिए 1जीबी = 230 = 1,073,741,824 बाइट्स और इसलिए स्टोरेज क्षमता कम दिखाई जाती है। उपलब्ध स्टोरेज क्षमता (भिन्न मीडिया फाइल्स के उदाहरण समेत) अलग होगी और यह फाइल के साइज, फॉर्मैटिंग, सेटिंग, सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग और/या पहले से इंसटाल किए सॉफ्टवेयर एपलीकेशन या मीडिया कंटेंट पर निर्भर करेगा। वास्तविक फॉरमैट की हुई क्षमता अलग हो सकती है।
[4] एक किबीबाइट (केआईबी या KiB) का मतलब है 210, या 1,024 bytes, एक मेबीबाइट (एमआईबी या MiB) का मतलब है 220, या 1,048,576 बाइट्स, और एक गीगाबाइट (जीआईबी या GiB) मतलब है 230, या 1,073,741,824 बाइट्स। 
 
नए उत्पादों और तोशिबा एंटरप्राइज एचडीडी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कृपया लिंक देखें:
https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/product/storage-products/enterprise-hdd.html

ग्राहक पूछताछ :
स्टोरेज प्रोडक्ट्स डिविजन
https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/contact.html

इस दस्तावेज में उत्पाद की कीमत, विनिर्देशन समेत सूचना, सेवाओं की सामग्री और संपर्क सूचना इस घोषणा की तारीख को करंट यानी चालू है पर बगैर किसी भी पूर्व सूचना के बदल सकती है।

तोशिबा के बारे में
तोशिबा कॉरपोरेशन फॉरच्यून ग्लोबल 500 सूची की एक कंपनी है जो विश्व स्तर की क्षमताओं को उन्नत इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रीकल उत्पादों में चैनल करती है और तीन खास कारोबारी क्षेत्रों में सिस्टम में लाती है। ये हैं – ऊर्जा, जो दैनिक जीवन को कायम रखता है, साफ और सुरक्षित है। दूसरी संरचना है जो जीवन की गुणवत्ता को कायम रखती है और तीसरा भंडारण है जो उन्नत सूचना समाज को कायम रखता है। तोशिबा समूह की बुनियादी प्रतिबद्धता, “कमिटेड टू पीपल, कमिटेड टू दि फ्यूचर” से निर्देशित तोशिबा अंतरराष्ट्रीय परिचालन को बढ़ावा देता है और एक ऐसा विश्व बनाने में योगदान कर रहा है जहां आने वाली पीढ़ियां बेहतर जीवन जी सकेंगी।

तोशिबा की स्थापना 1875 में टोक्यो में हुई थी और आज यह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के केंद्र में है जिसकी 550 समेकित कंपनियां दुनिया भर में फैली हुई हैं और इनमें 188,000 लोग काम करते हैं और वार्षिक बिक्री 5.6 खरब येन ($50 अरब अमेरिकी डॉलर)। (31 मार्च 2016 की स्थिति के अनुसार) है। तोशिबा के बारे में ज्यादा जानने के लिए www.toshiba.co.jp/index.htm पर आइए।

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170612006355/en/
 
मल्टीमीडिया उपलब्ध है: https://www.businesswire.com/news/home/20170612006355/en/

संपर्क  :
मीडिया के लिए पूछताछ :
तोशिबा कॉरपोरेशन
स्टोरेज एंड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज सोल्यूशंस कंपनी
डिजिटल मार्केटिंग डिपार्टमेंट
चिआकी नागासावा, +81-3-3457-4963
semicon-NR-mailbox@ml.toshiba.co.jp